Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Telangana: हैदराबाद में कार और बाइकों की टक्कर में एक बच्ची की मौत, तीन घायल

तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। ये हादसा पुराने शहर के सैदाबाद के चंचलगुडा में मुख्य सड़क पर हुआ।

हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। खबरों के अनुसार, हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे। कार ने कथित तौर पर चंचलगुड़ा क्रॉसरोड मोड़ पर चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद वो डिवाइडर से जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक, एक दोपहिया वाहन पर सवार एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।