Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।’

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ठाकुर ने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक करार दिया।