छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनगाचल गांव में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि पप्पू यादव मंगलवार को छुटटी से वापस आया था और उसने बुधवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद जब शिविर के अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने देखा कि यादव खून से लथपथ पड़ा है। बाद में इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। यादव बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने की आत्महत्या
You may also like
अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में दिखेगी वैश्विक रामकथा की झलक, 3 देशों की 4 टीमें करेंगी रामलीला.
दीपोत्सव में 15 फीट ऊंचे रामरथ पर विराजेंगे भगवान श्रीराम, रामकथा पार्क में चल रही तैयारी.
योगी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन से 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रहा सहारा, हर महीने खाते में आ रहे 1,000 रुपये.
दीपोत्सव में दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, राम की पैड़ी पर बनेंगे पुष्पक विमान और राम दरबार.