Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

छत्तीसगढ़ के CM ने आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्रियों ने सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और काफी संख्या में लोग श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे की मौत हो गई।

जिले के कोंटा इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में गिरपुंजे और दो और पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। राजधानी रायपुर के रहने वाले 42 साल के गिरपुंजे पिछले साल मार्च से सुकमा में एएसपी (कोंटा संभाग) के पद पर कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “वीर जवान की शहादत को नमन। आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सुकमा में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता एवं शौर्य को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद से उन्मूलन और बस्तर अंचल को शांति और विकास की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का अभियान निर्णायक मोड़ पर है, हम पीछे नहीं हटेंगे। जय हिंद!”