Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चले रहे थे। अब उन्होंने सुनहरे करियर को अलविदा कह दिया है। भारतीय टीम में उनकी जगह कई युवा प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही पूरी कोशिश करना। इस सबका मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। जैसा कहते हैं कि हर चीज का अंत होना ही होता है, तो मैं भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए साल 2010 में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इसके बाद से अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह भारतीय टीम का अभिन्न अंग बन गए। राहुल द्रविड़ के बाद उन्हें टेस्ट की दीवार बुलाया जाने लगा। उनके पास क्रीज पर टिकने की गजब काबिलियत मौजूद थी। उनकी तकनीक बहुत ही मजबूत थी और गेंदबाज उनके डिफेंस जल्दी से भेद नहीं पाते थे।

चेतेश्वर पुजारा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आखिरी मैच खेला था। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर थे। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट मैचों में कुल 7195 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 5 वनडे मैच भी खेले है, जिसमें उन्होंने कुल 51 रन बनाए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर 2-1 से अपने नाम की थी। उसमें चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। तब उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की थी और सीरीज में कुल 521 रन बनाए थे। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।