चंपावत जिला मुख्यालय के लड़वाल स्टेट प्रांगण में ऐतिहासिक 'चौबे होली' का भव्य आयोजन किया गया, जिसका वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुगल काल और चंद शासकों के समय से प्रचलित इस पारंपरिक होली को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन महिलाओं सहित 9 टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सरकार ने लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ चंपावत को आदर्श जिला बनाने और 'हाउस ऑफ हिमालयाज' के जरिए महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता दोहराई।
चंपावत में चौबे होली की मची धूम, CM ने किया वर्चुअली शुभारंभ
You may also like
धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, योगी सरकार ने त्योहार की खुशियां कीं साझा.
ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी के स्थानीय कारोबार को मिल रही मजबूती.
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान का असर, सुधार के बाद 86 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस बहाल.
दीपोत्सव के लिए अयोध्या में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर.