Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास अफरा-तफरी, कई आरसीबी प्रशंसक हुए घायल

Karnataka: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल खिताबी जीत के बाद यहां आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट एकत्र हुए क्रिकेट प्रेमियों में कुछ कथित रूप से घायल और उनमें से कुछ बेहोश हो गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे। 

सामने आये कुछ वीडियो में पुलिस को घायलों और बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल में ले जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था।