Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

चंपई सोरेन की आज शाह से मुलाकात

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में डेरा जमाए रखने के बाद मंगलवार को वापस रांची लौट सकते हैं. चंपई सोरेन जेएमएम से बगावत कर रविवार को दिल्ली पहुंचे थे, तो उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे. झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं. राजधानी में दो दिनों तक कैंप करने के बाद भी चंपई की बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात नहीं हो सकी. माना जा रहा है कि चंपई मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में देखना है कि चंपई के बीजेपी में शामिल होने पर मुहर लगेगी या फिर बेरंग रांची वापस लौटेंगे.