Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

'Naruto' की लाइव-एक्शन फिल्म के लिए शुरू हुई कास्टिंग, Naruto, Sasuke और Sakura की होगी तलाश

दुनियाभर में मशहूर जापानी मंगा 'नारुतो' पर बनने वाली लाइव-एक्शन फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है। फिल्म बनाने वाली कंपनी लायंसगेट ने नारुतो, सासुके और साकुरा के किरदार निभाने वाले कलाकारों की तलाश दुनिया भर में शुरू कर दी है।

fvcx

पहले इन तीन मुख्य किरदारों के लिए कलाकार चुने जाएंगे, इसके बाद बाकी भूमिकाओं के लिए कास्टिंग होगी।

VGVV

fVDVDSVDS

FSVCVX

फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'नारुतो' ने दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित किया है। अब इस कहानी को पहली बार लाइव-एक्शन फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि वह टीम 7 के लिए नए कलाकारों की तलाश शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

FVSFBsV

'नारुतो' के रचयिता मसाशी किशिमोटो ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी कहानी का हॉलीवुड फिल्म बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। अब उन्हें उन कलाकारों का इंतजार है, जो उनके मशहूर किरदारों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगे। लायंसगेट ने फरवरी 2024 में इस लाइव-एक्शन फिल्म की घोषणा की थी। 'नारुतो' की 25 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं और यह मंगा 60 से अधिक देशों में प्रकाशित हो चुकी है। 'नारुतो' की कहानी उज़ुमाकी नारुतो नाम के एक युवा निंजा की है, जिसका सपना अपने गांव का सबसे बड़ा और सम्मानित नेता होकागे बनना है।