Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

त्रिपुरा में 13.5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा नष्ट, नशा-विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई

त्रिपुरा में सोनमुरा पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की टीम ने अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेपाहिजाला जिले की सीमा से लगे घने वन क्षेत्रों में फैली अवैध गांजा की खेती को नष्ट कर दिया। काले बाजार में इस गांजे की कीमत करीब 13.5 करोड़ रुपये से अधिक है।अभियान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। इसके तहत मैनामा, अरोलिया और पोवारमुरा क्षेत्रों में स्थित वन क्षेत्रों को लक्षित किया। यहां अवैध तरीके से गांजे की खेती की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, अवैध खेती लगभग 32 एकड़ वन भूमि में फैली हुई थी, जिसे लगभग 25 अलग-अलग भूखंडों में विभाजित किया गया था।सुरक्षाकर्मियों ने लगभग 90 हजार पके हुए गांजे के पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया, साथ ही कच्चे गांजे के पत्तों और बीजों से भरे बोरे भी बरामद किए, जिन्हें मौके पर ही जला दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे सोनमुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर तपस दास ने कहा कि ये अभियान टीएसआर इकाइयों के साथ मिलकर चलाया गया था।

उन्होंने कहा, “हमने मैनामा, अरोलिया और पोवारमुरा के जंगल वाले इलाकों में सुबह से शाम तक गांजे को नष्ट करने का जॉइंट ऑपरेशन चलाया। करीब 32 एकड़ में अवैध खेती का पता चला, जिसमें लगभग 25 प्लॉट थे। करीब 90,000 पके हुए गांजे के पौधे नष्ट किए गए। हमने बैग में रखी कच्ची गांजे की पत्तियां और बीज भी बरामद किए, जिन्हें जला दिया गया। इसकी अनुमानित ब्लैक मार्केट वैल्यू लगभग 13 करोड़ पांच लाख रुपये है। ये अभियान सोनमुरा पीएस, 11वीं बटालियन टीएसआर और 14वीं बटालियन टीएसआर ने मिलकर किया। हमारे अधिकार क्षेत्र में ऐसे अभियान जारी रहेंगे।”