Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

आपके डाइजेशन को बिगाड़ सकता है पानी? हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें बचाव

हम बचपन से सुनते हैं, जल ही जीवन है. हमारा डाइजेशन मजबूत रखने में पानी का योगदान काफी अहम है लेकिन मौजूदा समय में प्रदूषण गंभीर मुद्दा बन गया है. हम जो पानी पीते हैं, वह कितना शुद्ध है? इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है. प्रदूषित पानी आपके पेट को नुकसान पहुंचाता है. नई दिल्ली ​स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुदीप खन्ना का कहना है कि प्रदूषित जल आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है.