Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

तुर्किए से सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग, कश्मीर के सेब किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष में पाकिस्तान का समर्थन करना तुर्किए को भारी पड़ रहा है। तुर्किए के खिलाफ भारत के व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान को समर्थन देने के कारण बढ़ते विरोध और तुर्किए के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच देश भर के फल व्यापारियों ने ऐलान किया है कि वो अब तुर्किए से सेब का आयात नहीं करेंगे।

फल व्यापारियों के इस फैसले से जम्मू कश्मीर के सेब किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि इससे घरेलू व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कश्मीर के सेब किसानों को उम्मीद है कि तुर्किए से सेब का आयात बंद होने से बाजार में उनके सेबों की बिक्री बढ़ेगी। देश भर में कश्मीर के सेब की पहुंच होगी और आमदनी भी अच्छी होगी।