Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

Jharkhand: चाईबासा में आईईडी विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना जराईकेला थाना इलाके के सारंडा वन इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। 

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया, "गुरुवार सुबह हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।" 

पुलिस के मुताबिक इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस के एक और अधिकारी ने कहा कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी लगाया था जो तलाशी अभियान के दौरान फट गया