Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

CM योगी आज नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर में रहेंगे. यहां सीएम योगी जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद सेक्टर-50 में एक निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए आज ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी दिक्कत-परेशाना का सामना ना करने पड़े.

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:45 बजे हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर उनका मुख्य फोकस टर्मिनल भवन और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करना होगा. लगभग दो घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के बाद वह सेक्टर-50 स्थित प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए करीब 4 घंटे तक रूट डायवर्जन रहेगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि अब तक कई बार बदल चुकी है. मुख्यमंत्री अक्टूबर में निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट को नवंबर में पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं. उद्घाटन की अंतिम तिथि प्रधानमंत्री से समन्वय के बाद तय की जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम योगी एयरपोर्ट पर सबसे पहले टर्मिनल भवन पर किए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे.

नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद सीएम जिले के अधिकारियों संग बैठक करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर किसानों के मुद्दों, फ्लैट कब्जे में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर संभावित सवालों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कार्य की समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए दो बार समीक्षा बैठकें भी की हैं. DGCA और महानिदेशालय नागर विमानन की जांच पूरी होने के बाद सीएम का यह दौरा और भी महत्वपूर्ण बन गया है.