Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

CM योगी ने मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई

मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार तड़के गोरखनाथ मंदिर मे गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी ने सुबह 3:40 बजे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। नाथ परंपरा के अनुसार, उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की, इसके बाद गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की गई, साथ ही नेपाल राज परिवार की ओर से लाई गई खिचड़ी भी चढ़ाई गई। पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। खिचड़ी चढ़ाने नेपाल सहित यूपी और बिहार से लाखों श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। पूरा मंदिर परिसर अलग शहर के रूप में नजर या रहा था जहां लाखों की भीड़ और भक्तिमय भजन हर ओर गूंज रहा है।

सुबह आठ बजे तक लाखों श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ा चुके थे। बाहर लंबी लाइन लगी थी, भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से ही खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं। एक साथ सैकड़ों लोगों की ओर से खिचड़ी अर्पित करने से मंदिर में मानो अन्न की बारिश हो रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के स्वयंसेवक और पुलिस-प्रशासन के लोग जगह-जगह तैनात हैं। इस दौरान CM योगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी सुबह 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के बाद भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है।