Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

यूपी बीजेपी में खटपट के बीच आज दिल्ली आ रहे सीएम योगी

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. यूपी में खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तो जैसे मोर्चा खोल दिया है. बीते करीब एक महीने से उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन की लड़ाई का अखाड़ा बना हुआ है. ऐसे में आज सीएम योगी दोपहर बाद दिल्ली पहुंच रहे हैं. सीएम कल नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनकी मुलाकात होनी है.