Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

गोरखपुर में CM योगी ने भरा SIR प्रक्रिया का फॉर्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सजग मतदाता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आज सुबह गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया का फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या 223 के मतदाता हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत मंगलवार सुबह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एसआईआर प्रक्रिया का फॉर्म उपलब्ध कराया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम बोर्ड के उपसभापति पवन त्रिपाठी, जीडीए बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज आदि भी उपस्थित रहे।