Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात दी है। कुरुक्षेत्र में राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत 10 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की है। दीपावली तक यात्री इलेक्ट्रिक बसों में नि:शुल्क बस यात्रा कर सकेंगे। इन इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा से शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहायता होगी और प्रदूषण भी नहीं होगा। गीता जयंती और सूर्य ग्रहण जैसे मेलों में नागरिकों को इलेक्ट्रिक बस सेवा मिलेगी। शहर में अलग अलग रूटों पर  इलेक्ट्रिक बसें चलेगी। 375 बसों के संचालन के लिए प्रदेश के 10 शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का भी निर्माण किया जा रहा है।