Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

CM नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नीतीश मुख्यमंत्री के रूप में एक महीने पहले शपथ लेने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आए हैं। शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से भेंट हुई। PM मोदी और नीतीश जी के नेतृत्व में राजग सरकार प्रदेश में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ नीतीश रविवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे।