Breaking News

‘24 मार्च को होंगे पार्लियामेंट के लिए चुनाव’, डेनमार्क के प्रधानमंत्री का ऐलान     |   IND vs ZIM T20 WC: चेन्नई में ज‍िम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |  

Lucknow में मोहन भागवत से आज CM योगी करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने 2027 में सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अभी से ही सियासी तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं और गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे. भागवत से सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुलाकात कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि यह मुलाकात बुधवार शाम आठ बजे हो सकती है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख और योगी आदित्यनाथ के बीच होने वाली मुलाकात पर सभी की निगाहें हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इससे पहले संघ प्रमुख से मुलाकात राम मंदिर में धर्म ध्वजा समारोह के दौरान अयोध्या में हुई थी. दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई. हालांकि इस मुलाकात में हुई बातचीत की जानकारी सामने नहीं आई थी. अब फिर से भागवत से सीएम योगी की मुलाकात प्रस्तावित है. ऐसे में अब देखना है कि इस बार मुलाकात और विचार-विमर्श का एजेंडा क्या रहता है.

शताब्दी वर्ष के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत क्षेत्र, प्रांतवार प्रवास के दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं. इसी कड़ी में गोरखपुर के बाद वो लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आरएसएस अपने विस्तार के साथ-साथ यूपी की राजनीति को अलग स्वरूप देने का प्रयास कर रहे है. इस दौरान संघ प्रमुख से भाजपा के कई बड़े नेताओं की मुलाकात भी संभव है.

मोहन भागवत कुटुंब मिलन कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल हुए. इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समरस समाज की अवधारणा पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान भागवत ने हिंदू समाज से संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया. घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा. उन्हें रोजगार नहीं देना है.