Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

MP: सीएम मोहन यादव ने नौवें टाइगर रिजर्व का किया उद्घाटन, सुरक्षा के लिए बनाई 13Km लंबी दीवार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को राज्य के नौवें बाघ अभयारण्य 'माधव राष्ट्रीय उद्यान' का उद्घाटन किया। यादव ने पार्क के अंदर 13 किलोमीटर लंबी पत्थर की सुरक्षा दीवार का भी उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और धर्मेंद्र प्रधान भी थे। अधिकारियों के अनुसार माधव राष्ट्रीय उद्यान का आरक्षित वन क्षेत्र 32,429.52 हेक्टेयर है।

इसका संरक्षित वन क्षेत्र 2,422 हेक्टेयर में फैला है, जबकि राजस्व क्षेत्र 2,671.82 हेक्टेयर है। पूरे पार्क का क्षेत्रफल 37,523.344 हेक्टेयर या 375.23 वर्ग किलोमीटर है। राष्ट्रीय उद्यान में अब पांच बाघ हैं। सोमवार को दो और बाघों के निकलने के साथ ही इस रिजर्व में बाघों की कुल संख्या सात हो जाएगी।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान के नवीनतम जनगणना के बाद जारी ‘भारत में बाघों की स्थिति: सह-शिकारी और शिकार-2022’ रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे अधिक बाघों की संख्या मध्य प्रदेश में 785 है, इसके बाद कर्नाटक में 563 और उत्तराखंड में 560 हैं।