Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश के शिशम झाड़ी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

वहीं, श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता उसे वैश्विक पहचान दिलाती है, जिसे और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के समग्र विकास में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने साइबर अपराध से निपटने, अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के विकास और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण सहित कई योजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी थी।