Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

नकली दवाओं के मामले में राहत दिलाने के नाम पर मांगी थी घूस, CBI ने IPS अधिकारी को किया गिरफ्तार

New Delhi:  CBI ने रिश्वतखोरी के एक मामले में हरियाणा कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है, दीपक गहलावत वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS), नई दिल्ली में तैनात हैं। सीबीआई ने उन्हें भ्रष्टाचार और प्रभाव का दुरुपयोग कर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नकली दवाओं के मामले में राहत दिलाने का दिया था भरोसा

सीबीआई के अनुसार, 8 जून 2026 को दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के दौरान आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि उन्होंने दावा किया था कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े सीबीआई मामलों में निजी पक्षों को राहत दिला सकते हैं। इसके बदले उन्होंने अवैध रिश्वत की मांग की थी।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह 

सीबीआई इससे पहले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि, 90 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे।