Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बस और ट्रक की टक्कर, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना आज सुबह करीब पांच बजे हुई, जब अयोध्या से वाराणसी जा रही पर्यटक बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि ये घटना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में हुई।

बस में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 लोग थे। उन्होंने बताया कि बस चालक जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, वे पास के ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है।