Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

संभल में फिर चला बुलडोजर, 28 करोड़ की सरकारी भूमि पर हटाया कब्जा

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर खा सराय में 27 बीघा सरकारी भूमि पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। यह भूमि पट्टा श्रेणी में दर्द थी और इस पर अवैध रूप से लोगों के द्वारा खेती की जा रही थी। सर्किल रेट के अनुसार इस भूमि की कीमत लगभग 28 करोड रुपए आंकी गई है।  संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन लेकर प्रशासन मौके पर पहुंचा उसके बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। 

अतिक्रमण हटाकर फसल को उजाड़ दिया गया। यह भूमि नगर पालिका परिषद संभल शहर से सटी हुई है। गांव शेर खा सराय में खेती करने वाली महिला ने बताया कि हमें खेती करते हुए करीब 20 साल से अधिक हो गए जिसमें गोभी की फसल भी खड़ी है। महिला ने बताया इतना बड़ा मेरे पास बेटा नहीं है जो मेरे घर का गुजारा कर सके प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई थी आज हमें जानकारी मिली कि बुलडोजर से कार्रवाई की जा रही है।