Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

कॉस्मेटिक सर्जरी कराते वक्त आया 4 बार कार्डियक अरेस्ट, ब्राज़ीलियाई इंफ्लुएंसर की गई जान

ब्राज़ीलियाई इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस लुआना एंड्रेड काफी मशहूर थीं. लुआना एंड्रेड ने महज 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. लुआना के चाहनेवाले उनके निधन की खबर से काफी सदमें में हैं. इंफ्लुएंसर की मौत का कारण और भी ज्यादा परेशान करन वाला है. मिली जानकारी के अनुसार कॉस्मेटिक सर्जरी के दौरान लुआना की जान चली गई. सर्जरी के प्रोसेस के दौरान एक्ट्रेस को 4 बार कार्डियक अरेस्ट आया. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा गया. जिसके बाद उनका अस्पताल में ही निधन हो गया.