Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

बॉम्बे हाई कोर्ट ने देखी अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह

अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ पिछले कुछ वक्त से विवादों में घिरी हुई है. फिल्म को 7 जून को थिएटर में रिलीज किया जाना था. पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 14 जून यानी एक हफ्ते तक रोक लगा दी. लेकिन बाद में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, फिल्म की रिलीज पर तब तक रोक ही लगी रहेगी, जब तक बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से फैसला नहीं ले लिया जाता. इस पिक्चर पर आरोप लगा है कि, यह इस्लामिक आस्था और शादीशुदा मुस्लिम महिलाओं का अपमान करती हैं.