Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मुंबई से आए एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी

22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. इसके तुरंत बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. एयर इंडिया की फ्लाइट करीब 8 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड हुई. इसके बाद उसे आइसोलेशन बे में रखा गया. जहां तिरुवनंतपुरम में 135 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक AI 657 (BOM-TRV) 22 अगस्त को 7:30 बजे बम की धमकी की सूचना दी. 07:36 पर टीआरवी हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया. फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतारा गया, जिसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में पार्क किया गया. राहत की बात ये रही कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी के हताहत होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है. हवाईअड्डे का संचालन फिलहाल शांत है.