Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से भारत के हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक उड़ान को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। फिलहाल धमकी की प्रकृति और उठाए गए सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

इससे पहले 16 मई को भी शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। हालांकि, उस मामले में व्यापक जांच और तलाशी अभियान के बाद धमकी को फर्जी पाया गया था। एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, 16 मई को शाम करीब 6:30 बजे धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूरे एयरपोर्ट परिसर और उड़ानों की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने उस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं, ताजा धमकी को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।