Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जम्मू कश्मीर के रामबन में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, जांच जारी

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के हारूग इलाके में एक 15 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी हुई पाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए, जिससे साजिश की आशंका पैदा हुई। रामबन के अतिरिक्त एसपी मुजीब-उर-रहमान ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और घटनास्थल से नमूने एकत्र करके रामबन जिला अस्पताल में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।