क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। सोमवार से सभी ब्लॉक प्रमुख प्रशासक के रूप में काम करेंगे। इसके लिए सरकार आदेश जारी करेगी। आदेश शनिवार को जारी होना था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो सका। अब रविवार को छुट्टी होने के बावजूद पंचायती राज विभाग के कुछ दफ्तर खोलकर आदेश जारी किया जाएगा।
इससे पहले ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशासक बनाया जा चुका है और वे अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब ब्लॉक प्रमुखों के भी प्रशासक बनने के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत तीनों की जिम्मेदारी प्रशासकों के पास होगी। ये प्रशासक पंचायत चुनाव होने या अगले छह महीने पूरे होने तक, जो भी पहले होगा, अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।