Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का जन्म पंजीकरण हुआ अनिवार्य

 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का अब जन्म पंजीकरण कराना होगा। शासन के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए बीएसए को दिशा-निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नंबर व आधार कार्ड संख्या निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

 

परिषदीय विद्यालयों में पिछले दिनों आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था। क्योंकि आधार से अटैच खाते में ही बच्चों के लिए ड्रेस, बैग, जूता-मोजा का पैसा भेजा जाता है। हालत यह है कि बच्चों के व उनके अभिभावकों के आधार बनवाने में ही प्रधानाचार्य व शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। अब भी काफी बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। इससे काफी बच्चे डीबीटी से भी छूटे हुए हैं।