पटना के जानीपुर इलाके में एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोभा देवी नाम की महिला की हत्या उसके एक रिश्तेदार ने आपसी विवाद के चलते की। एसपी (पटना सिटी-पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा, "ये घटना सोमवार रात जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की उसके एक रिश्तेदार ने उसके घर के अंदर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया, जिस पर गोली के निशान थे और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है। हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गई है।"
बिहार: पटना में महिला की गोली मारकर हत्या
You may also like
दिल्ली अग्निशमन सेवा में होंगे 2,345 नए पद सृजित, 84 साल बाद पहली बार बड़े स्तर पर कैडर का पुनर्गठन.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शुभारंभ.
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट.
बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दें: सीएम योगी.