Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

बिहार: तेज प्रताप यादव की कार से टकराई डिप्टी CM सम्राट चौधरी की कार

बिहार विधानसभा सत्र के समापन के बाद एक दिलचस्प वाकया सामने आया. विधानसभा के पोर्टिको में निकलते वक्त तेज प्रताप यादव की गाड़ी पीछे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी से सट गई. दोनों वाहन एक-दूसरे के बेहद करीब थे और मामूली टक्कर हुई. इस घटना ने राजनीतिक तकरार को और हवा दे दी. तेज प्रताप यादव ने मौके पर ही सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ‘पूरे देश ने देखा कि उन्होंने किस तरह गुंडागर्दी का सहारा लिया. बिहार के उपमुख्यमंत्री को सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए, वरना जनता उन्हें सबक सिखाएगी.’