Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

सोनपुर मेले में पहुंचा दो करोड़ कीमत का बीयर पीने वाला भैंसा, राज्य में शराबबंदी से दिखा परेशान

बिहार में शराबबंदी की वजह से वैशाली के सोनपुर पशु मेले में पहुंचा एक भैसा और उसका मालिक काफी परेशान दिख रहा है। भैंसे के मालिक का कहना है कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध होने की वजह से उसका भैंसा सुस्त हो गया है क्योंकि उसे बीयर पीने की लत है।

वीओ: वाराणसी से आए मुर्रा नस्ल के इस खास भैंसे का नाम राजा है। उसके मालिक रामजतन यादव ने पशु मेले में पहले उसकी बोली दो करोड़ से ज्यादा लगाई थी जिसे बाद में थोड़ा कम कर दिया गया। मुर्रा नस्ल के भैंसे को अपनी बेहतरीन खूबियों की वजह से काफी पसंद किया जाता है।

हालांकि भैंसा राजा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके मालिक अब उसे मेले से ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल सोनपुर मेला 20 नवंबर से शुरू हुआ और पांच दिसंबर को खत्म होगा।