Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बिहार: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. भारी भीड़ के कारण हुई इस घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं. दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घायलों से बातचीत कर घटना के कारणों का पता लगा रही है.

मंदिर में त्योहार और पूजा के मौकों पर अक्सर भारी भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार सुरक्षा इंतजामों की कमी साफ नजर आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी. प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है.