Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Bihar Board 12th Result: दोपहर 1:30 बजे जारी होंगे नतीजे, ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणाम जारी करेंगे. इस साल करीब 13 लाख 17 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट को https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर देखा जा सकेगा.  ये परीक्षा 13 फरवरी तक चली थी. परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यहां तक की प्रत्येक जिला में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां केवल छात्राएं शामिल हुई थी. ये परीक्षा ‎दो पालियों में हुई थी.

रिजल्ट चेक करने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. नतीजे जारी होती ही होमपेज पर 'Secondary' (10th) या 'Senior Secondary' (12th) रिजल्ट लिंक पर एक्टिव कर दिया जाएगा. इसपर क्लिक करें. एक नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा. पूछी सारी जानकारी सही से भर दें. रिजल्ट स्क्रीन आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है. टॉपर्स के हैंड राइटिंग का मिलान, उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे गए हैं. बिहार में टॉपर्स से जुड़े विवाद के बाद बोर्ड ने इसकी शुरुआत की थी. आज साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी होगा. जबकि दसवीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा.

इस बार बिहार बोर्ड की और से टॉपर्स को इनाम भी दिया जाएगा. पहली रैंक हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे जो दूसरे स्थान पर आएगा उसे 1.5 लाख रुपये नकद दी जाएगी. इसके साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा. तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये नकद इनाम के तौर पर दी जाएगी. साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा.चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार की नकद दी जाएगी और एक लैपटॉप दिया जाएगा.