Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

टोल टैक्स पर बड़ी राहत, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे पर सफर को आसान और टोल विवादों से मुक्त बनाने के लिए एक नया फास्टैग-आधारित वार्षिक पास लॉन्च करने का एलान किया है। यह पास निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए रहेगा। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, “एक एतिहासीक पहल के तहत, हम 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू कर रहे हैं। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा। वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को संबोधित करती है और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाती है। इसके अलावा प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम करके और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को न्यूनतम करके, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव का वादा करती है।