Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड

कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ ने एक सख्त ड्रेस कोड लागू किया है, जिसके तहत पुरुष श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपनी कमीज उतारनी पड़ेगी, जबकि महिलाओं को ‘‘शालीन और पारंपरिक परिधान’’ में आना होगा। परयाया शिरूर मठ द्वारा जारी ये निर्देश सोमवार, 19 जनवरी से प्रभावी हो गया है।

पूर्व में, पुरुषों के लिए बिना कमीज पहने पूजा करने का नियम सिर्फ पूर्वाह्ल 11 बजे से पहले होने वाली महापूजा में शामिल होने वालों पर लागू था। संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, अब ये ड्रेस कोड पूरे दिन लागू रहेगा। मंदिर अधिकारियों ने कहा कि जींस, टी-शर्ट, बिना आस्तीन की पोशाक या अन्य गैर-पारंपरिक परिधान पहने पुरुषों और महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पुरुष श्रद्धालुओं को मंदिर के आंतरिक हिस्सों में प्रवेश करने से पहले अपनी कमीज उतारनी होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ की ‘‘पवित्रता, अनुशासन’’ और सदियों पुरानी परंपराओं को संरक्षित करने के लिए लिया गया है। श्रद्धालुओं से मंदिर प्रबंधन के साथ सहयोग करने और मंदिर दर्शन के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है।