अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज "दलदल" 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को इसका टीजर जारी कर दिया है। लेखक विश धामिजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल "भेंडी बाजार" पर आधारित, इस सीरीज को अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट के विक्रम मल्होत्रा ने त्रिवेणी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसे अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और त्रिवेणी ने श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा, प्रिया सग्गी और हुसैन हैदरी के साथ मिलकर लिखा है।
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक के अनुसार, "दलदल" का मकसद क्राइम थ्रिलर जॉनर में कुछ नया करना था। उन्होंने कहा, "'दलदल' कोई आम साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर नहीं है। यह पारंपरिक 'किसने किया' वाली कहानी से आगे बढ़कर 'क्यों' का सवाल पूछती है। इसमें ट्रॉमा, कमजोरी और मजबूती जैसे विषयों को बुना गया है।
भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' 30 जनवरी को होगी रिलीज
You may also like
योगी सरकार का बड़ा कदम: मिठाई-नमकीन की गुणवत्ता पर सख्ती, खुली मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ जरूरी.
कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज मिले 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव: सीएम योगी.
योगी सरकार के ग्रामीण विकास मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, देश की 27 सर्वश्रेष्ठ पहलों में यूपी के तीन मॉडल.
जीसीसी हब बनेगा उत्तर प्रदेश, निवेशकों ने की योगी सरकार की नीतियों की सराहना.