Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Bengaluru stampede case: KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु भगदड़ कांड में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ यानी KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया. सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने “नैतिक जिम्मेदारी” का हवाला देते हुए छह जून की रात अपना पद छोड़ा है. एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि वे इस त्रासदी के लिए ‘नैतिक जिम्मेदारी’ ले रहे हैं, हालांकि उनकी ‘भूमिका बहुत सीमित थी’. इस दुर्घटना के बाद कई राजनीतिक नेताओं और पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में आरसीबी, केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

KSCA और RCB को हाईकोर्ट से राहत

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक पुलिस को केएससीए पदाधिकारियों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया है. एफआईआर रद्द करने की याचिका पर 16 जून को फिर से सुनवाई होगी. इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने 6 जून को आरसीबी फ्रैंचाइजी के मार्केटिंग और बिजनेस प्लानिंग हेड गौरव सोसले को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. तीन जून की रात पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने के अगले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड निकली. इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई. जिसमें 11 बेकसूर लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा फैंस घायल हो गए.