Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

शूटिंग के दौरान हादसे में बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन

लोकप्रिय बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का शूटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास तलसरी में हुआ। राहुल अपनी सह-कलाकार स्वेता मिश्रा के साथ एक टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहे थे।दोनों कलाकार घुटनों तक पानी में डांस सीक्वेंस कर रहे थे, तभी अचानक फिसलकर एक गड्ढे में गिर गए। दोनों को तुरंत दीघा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन राहुल को बचाया नहीं जा सका।

घटना की जानकारी देते हुए बालासोर के एसपी प्रत्युष दिवाकर ने बताया कि तलसरी पुलिस को सबसे पहले दीघा पुलिस से सूचना मिली, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि शूटिंग टीम ने उस स्थान पर शूटिंग के लिए अनुमति नहीं ली थी। अब तलसरी और दीघा पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

राहुल अरुणोदय बनर्जी फिल्म और थिएटर से जुड़े परिवार से थे। उनके पिता बिश्वनाथ बनर्जी एक निर्देशक थे और राहुल ने बहुत कम उम्र में अभिनय शुरू कर दिया था। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपने पिता के थिएटर ग्रुप के कई नाटकों में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने फिल्मों में काम किया और 2008 की रोमांटिक फिल्म ‘चिरोदिनि तुमी जे आमार’ से उन्हें खास पहचान मिली। राज चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका सरकार भी थीं और यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई, जिससे राहुल बंगाली सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा बन गए।