Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

बंगालः राज्यपाल ने किया सीएम ममता पर मानहानि का केस?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की खबरें सामने आईं. दरअसल, एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी कि राजभवन की गतिविधियों के कारण उन्हें वहां जाने में डर लगता है. इसी मामले को लेकर सीएम और राज्यपाल के बीच तकरार बढ़ गई है. इस बीच शनिवार को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में सामने आया है कि अभी तक सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज नहीं करवाया गया है.