Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच करने पर निकली अफवाह

Telangana: हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो कि एक झूठी खबर निकली। हवाई अड्डा प्राधिकरण को बुधवार सुबह ईमेल मिला। बम निरोधक दल और सुरक्षा शाखाओं द्वारा हवाई अड्डे पर जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अग्निशमन सेवा को भी तैनात किया गया था, उन्होंने कहा कि बम की धमकी झूठी निकली। आगे की जांच जारी है। शहर के बीचों-बीच स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे का इस्तेमाल यात्री सेवाओं के लिए नहीं किया जाता, इस सुविधा से केवल वीआईपी विमानों का ही संचालन होता है।