Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हरियाणा में विधानसभा कार्यवाही के सोशल मीडिया लाइव प्रसारण पर लगा बैन

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ हरियाणा विधानसभा ने एक अहम आदेश भी जारी कर दिया है। सोशल मीडिया और वेब चैनलों पर विधानसभा कार्यवाही के सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) पर प्रतिबंध लग गया है। इस फैसले के तहत समाचार चैनलों और स्वतंत्र मीडिया संगठनों को अब विधानसभा सत्रों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाने की अनुमति नहीं है। सरकार की ओर से यह तर्क दिया गया कि विधानसभा की कार्यवाही को केवल अधिकृत माध्यमों जैसे कि सरकारी टेलीविजन चैनल या वेबसाइट के माध्यम से ही दिखाया जाना चाहिए, ताकि इसकी गरिमा और नियंत्रण बना रहे।