Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

दिसंबर में बजाज ऑटो की बल्ले-बल्ले, बिक्री 16 फीसदी बढ़ी

बजाज ऑटो की दिसंबर 2023 में कुल बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 3,26,806 इकाई हो गई। कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 2,81,514 इकाइयों की बिक्री की थी। बजाज ऑटो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दिसंबर 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 2,83,001 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने 2,47,052 इकाई थी। 

कंपनी के अनुसार, घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,58,370 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने में 1,25,553 इकाई थी। दिसंबर 2023 में दोपहिया वाहनों का निर्यात बढ़कर 1,24,631 इकाई पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2022 में 1,21,499 इकाई था। 

कंपनी के अनुसार, पिछले महीने कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 43,805 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 34,462 इकाई थी।