Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

OLA के बुरे दिन.! CCPA ने थमाया सेवा में कमी का नोटिस, आई भारी गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में मंगलवार को छह पर्सेंट की गिरावट आई। भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के कथित उल्लंघन के लिए सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी से कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद ये गिरावट दर्ज हुई।

कंपनी का शेयर 6.17 फीसदी से गिरकर 85.21 पर आ गया, जिससे बीएसई पर लगातार चौथे सेशन में नुकसान हुआ एनएसई में भी ये 5.30 फीसदी टूटकर 86 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 407.31 पॉइंट यानी 0.50 फीसदी बढ़कर 81,457.31 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 145.35 पॉइंट यानी 0.59 फीसदी बढ़कर 24,941.10 पॉइंट पर पहुंच गया। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने सोमवार को रेग्युलेट्री फाइलिंग में कहा कि उसे कथित भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए सीसीपीए से कारण बताओ नोटिस मिला है।

सीसीपीए ने नोटिस का जवाब देने के लिए कंपनी को 15 दिनों का टाइम दिया है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि नोटिस का फाइनेंशियल या ऑपरेशनल एक्टिविटीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।