Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सलमान खान की भांजी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की बॉलीवुड डेब्यू की लंबे समय से चर्चा हो रही थी. अब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा दिया है. 24 नवंबर को अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. क्रिटिक्स की तरफ से इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई.

ओपनिंग डे पर भले ही ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर ये फिल्म अच्छा परफॉर्म कर सकती है. माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. जानकारी दे दें कि फर्रे थाइलैंड की बैड जीनियस नाम की फिल्म का रीमेक है. फिल्म में एजुकेनश सिस्टम और एग्जाम के दौरान हाईटेक चीटिंग की कहानी दिखाई गई है.