Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा ईस्ट में शनिवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने बाबा सिद्दीकी की मौत की पुष्टि अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके की है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा है "एनसीपी नेता, पूर्व राज्य मंत्री, मेरे सहयोगी और लंबे समय तक विधानमंडल में रहे बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दुखद है। मुझे ये जानकर सदमा लगा कि इस घटना में उनकी मौत हो गई।' मैंने अपना अच्छा सहकर्मी, मित्र खो दिया है।' मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं बाबा सिद्दीकी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर ने उन्हें बताया है कि दो कथित शूटरों को हिरासत में लिया गया है।उनमें से एक शूटर उत्तर प्रदेश से है और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा आरोपित मौके से भाग गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर ये वारदात हुई है । अधिकारी ने कहा, ‘‘दो से तीन गोलियां चलाई गईं। मामले की जांच जारी है।’’ पुलिस ने बताया कि दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिद्दीकी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे।