Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

बी. सुदर्शन रेड्डी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

इंडी गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। हाल के दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके नाम का एलान किया था। बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। दरअसल, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है। बता दें कि इससे पहले एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।

बी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। अपने नामांकन से पहले INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि संख्याएं मायने नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि बेशक मुझे उम्मीद है। हालांकि, मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं लेकिन मुझे विश्वास है कि सभी लोग मेरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैनें पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह विचारधारा की लड़ाई है। इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में दो ही उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन हैं, तो वहीं विपक्ष की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी हैं। दोनों के बीच 9 सितंबर को चुनावी मुकाबला होना है। बता दें कि चुनाव के परिणाम वोटिंग वाले दिन ही आ जाएंगे।